Contact:9999782755/ 7678689062

PAY NOW

Thursday, 6 December 2018

अमावस्या को करें ये उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि। आचार्य मुकेश।

   

               ⚫अमावस्या के उपाय⚫
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों का ही विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इन दोनों दिन किए गए विशेष शास्त्रीय उपायों का फल जल्द मिलता है। यदि पूर्ण विधि-विधान से ये उपाय किए जाएं तो फलित सिद्ध होते हैं।

▶️ अमावस्या को किसी पीपल के वृक्ष की पूजा करें तथा पेड़ को जनेऊ व अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्र 📎 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। इससे श्रीहरि तथा मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर की सभी परेशानियां दूर होकर धन, सुख-संपत्ति आनी आरंभ हो जाती है।

▶️अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये  आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।

▶️ इस दिन काली चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक  होंगे।

▶️ इस दिन कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत  पाने का ये अचूक उपाय है।

▶️अमावस्या के दिन सुबह समय पर उठकर, स्नानादि करके हनुमान जी का पाठ कर उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। यदि पाठ ना करें तो हनुमान बीज मंत्र का जप भी कर सकते हैं। पूजा के दौरान हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं।

▶️ कुण्डली में राहु नीच का होकर अशुभ फल दे रहा हो या संतान प्राप्ति में बाधा आ रही हो ऐसे में आज मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत बहुत ही शुभ फलदायी होता है।


आचार्य मुकेश
ASTRO NAKSHATRA 27

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment