Contact:9999782755/ 7678689062

PAY NOW

Acharya Mukesh

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

Acharya Mukesh...Astro Nakshatra 27

“कुछ अलग करना है, तो भीड़ से हट कर चलो, भीड़ साहस तो देती है, पर पहचान छिन लेती है।”

True remedies by Dr.Mukesh

Contact e-mail: astronakshatra27@gmail.com

Contact e-mail: astronakshatra27@gmail.com

Kundli analysis, Vastu, Palmistry and effective Remedies.

Friday, 23 November 2018

आज का पंचांग। 24 नवंबर (शनिवार)2018 ।

🚦दिन~ शनिवार🚦

🌅↗️सूर्योदय~06:43
🌇↘️सूर्यास्त~17:21.
🌝↗️चन्द्रोदय~18:37.     
🌝↘️चन्द्रास्त~ 07:40

🚦विक्रम सम्वत्~ 2075(विरोधाकृत)🚦
🚦शकसम्वत्~1940 (विलंबी)🚦
🚦द्रिक अयन~दक्षिणायण🚦
🚦द्रिक ऋतु~शरद🚦

🚦मास~मार्गशीर्ष🚦
🚦पक्ष~कृष्ण पक्ष🚦
🚦तिथि ~ प्रतिपदा 09:01🚦
🚦चंद्रराशि~वृषभ 26:20🚦
🚦चंद्र नक्षत्र ~ रोहिणी 15:11🚦
🚦योग ~ शिव 07:59🚦

♏सूर्य ~ वृश्चिक
❇️सूर्य नक्षत्र~ अनुराधा
♐मंगल ~ कुम्भ
♏बुध(वक्री🔂,⏬अस्त)~ वृश्चिक
♏बृहस्पति(⏬अस्त)~वृश्चिक
♎शुक्र ~ तुला
♐शनि ~धनु
♋राहु ~ कर्क
♒केतु ~ मकर

🌀करण~ कौलव ~11:09. तैतिल  ~22:07+.
👹राहुकाल~  09:31 - 10:49.
🙏अभिजीत मुहुर्त~ 11:46 - 12:29.
➡️गंडमूल ~ 
28-11-18 # 08:11 से, 30-11-18 #  05:23 .
🌀होमहुति~ चंद्र 15:11.
🔥अग्निवास~  पृथ्वी 09:01.
⛷️दिशा शूल ~ पूर्व।
🏉🚄यात्रा ~*शनिवार* 
तिल या उससे बने पदार्थ, खिचड़ी या उड़द से तैयार पदार्थ खाकर यात्रा करने से अनुकूलता आती है।

🛑सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग~
24-11-18 ~6:56 - 15:09.

🛑सर्वार्थ सिद्धि योग किसी शुभ कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। 

🛑यदि किसी शुभ कार्य को करने के लिए आवश्यक और सही मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है तो आप सर्वार्थ सिद्धि / अमृत सिद्धि योगों में अपना शुभ कार्य कर सकते है।

🛑इन मुहूर्तों में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर विचार करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि ये मुहूर्त अपने आप में भी सिद्ध मुहूर्त होते है। इस मुहूर्त में के करने से नीच ग्रहों का प्रभाव नहीं रहता है। इसके अलावा कुयोग को समाप्त करने की शक्ति भी इस मुहूर्त में होती है।

🛑यात्रा में जाना हो, गृह प्रवेश करना हो, मकान खरीदना हो, दुकान का उद्घाटन करना हो, ऑफिस का उद्घाटन करना हो, वाहन खरीदना हो, क्रय-विक्रय करना हो, मकान की रजिस्ट्री करनी हो, मकान की चाभी लेनी हो, मकान किराय पर देना हो, सगाई करनी हो, रोका करना हो या टीका करना हो इन सभी कार्यों को आप बेहिचक इस मुहूर्त में कर सकते है। इस मुहूर्त में किया गया हर कार्य सफल होता है और व्यक्ति को लाभ प्रदान करता है।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
आचार्य मुकेश, Astro Nakshatra 27 से

Thursday, 22 November 2018

आज का पंचांग। 23 नवंबर 2018। कर्तिक पूर्णिमा 2018।


🏵दिन~ शुक्रवार
🏵विक्रम सम्वत्~ 2075(विरोधाकृत) 
🏵शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🔃द्रिक अयन~दक्षिणायण
🏵द्रिक ऋतु~शरद
🌞↗️सूर्योदय~06:43.
☀️↘️सूर्यास्त~17:21.
🌝↗️चन्द्रोदय~ 17:47.     
🌚↘️चन्द्रास्त~ ❎
✡️मास~कार्तिक
⚛️पक्ष~शुक्ल पक्ष 
☯️तिथि ~ पूर्णिमा 11:09. 
🌙चंद्रराशि~♉वृषभ
🌙चंद्र नक्षत्र ~ कृत्तिका 16:42.
❇️योग ~परिघ 19:55.
♏सूर्य ~ वृश्चिक
🏵सूर्य नक्षत्र~ अनुराधा
♐मंगल ~ कुम्भ
♏⬇️↩️बुध(वक्री,अस्त)~ वृश्चिक
♏⬇️बृहस्पति(अस्त)~  वृश्चिक
♎शुक्र ~ तुला
♐शनि ~धनु
♋राहु ~ कर्क
♒केतु ~ मकर
🍥करण~ बव ~11:09. बालव  ~22:07+.
👹राहुकाल~ 10:49 - 12:07.
👍अभिजीत मुहुर्त~ 11:46 - 12:28.
💩गंडमूल ~ 
28-11-18 ➡️ 08:11 से, 30-11-18 ➡️ 05:23 
🙏होमहुति~ चंद्र
💥अग्निवास~ पाताल 11:09.
✳️दिशा शूल ~ पश्चिम
🚲यात्रा ~
*शुक्रवार*
दही या उससे बने पदार्थ का सेवन करके यात्रा करने से अनुकूलता आती है।

🏵23 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा ,गुरु पूर्णिमा।

🏵कार्तिक पूर्णिमा पर बहते जल में दीपदान करना चाहिए। यदि ऐसा करना संभव न तो शिवजी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, शहद, कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं और मंदिर में देसी घी के दीये जलाएं। साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे घी
का दीपक जलाना न भूलें।

🏵यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा का प्रतिकूल स्थिति में है तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल दान करें।

🏵कार्तिक पूर्णिमा पर चांद को गंगाजल अर्पित कर खीर, मिश्री और मखाने का भोग लगाना चाहिए।

🏵तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह और शाम दोनों समय तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही हाथ में घी का दीपक लेकर तुलसी की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए।

🏵कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। 

🏵इस बार कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को पड़ रही है। शुक्रवार माता लक्ष्मी को समर्पित दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन घर में सत्यनारायण की कथा का अनुष्ठान करके उन्हें खीर, हलवा, मखाने, सिघाड़े का भोग लगाने से श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

🏵शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है।

 🏵इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है।

🏵इसी दिन ब्रह्मा जी का ब्रह्म सरोवर पुष्कर में अवतरण हुआ था। 

🏵इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इससे देवगण बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने शिव जी को त्रिपुरारी नाम दिया, जो शिव के अनेक नामों में से एक है।

🏵कार्तिक मास के इस दिन काशी में दीप दान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। 

🏵पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने धर्म, वेदों की रक्षा के लिए मत्स्य अवतार धारण किया था।

🏵भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागरण से प्रसन्न होकर समस्त देवी-देवताओं ने पूर्णिमा को लक्ष्मी-नारायण की महाआरती करके दीप प्रज्ज्वलित किए। यह दिन देवताओं की दीपावली है अतःइस दिन दीप दान व व्रत-पूजा आदि करके हम भी देवों की दीपावली में शामिल होते हैं,ताकि हम अपने भीतर देवत्व धारण कर सकें।

Astro Nakshatr 27
Acharya Mukesh

Wednesday, 21 November 2018

आज का पंचांग। 22 नवम्बर 2018। कार्तिक पूर्णिमा।सत्यनारायण व्रत।


🔶दिन~ गुरुवार🔶
🌻विक्रम सम्वत्~2075(विरोधाकृत) 
🌻शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🌻द्रिक अयन~दक्षिणायण
🌻द्रिक ऋतु~शरद
🌞↗️सूर्योदय~06:53.
☀️↘️सूर्यास्त~17:21.
🌝↗️चन्द्रोदय~ 17:03.     
🌚↘️चन्द्रास्त~ 30:36+.
🌻मास~कार्तिक
⚪पक्ष~शुक्ल पक्ष 
⚛️तिथि ~ चतुर्दशी 12:54. 
♈चंद्रराशि~मेष
❇️चंद्र नक्षत्र ~ भरनी 17:51.
✴️योग ~वरिघ 13:32.
☀️♏सूर्य ~ वृश्चिक
☀️☸️सूर्य नक्षत्र~ अनुराधा।
♓मंगल ~ कुम्भ
♏बुध↩️⬇️(वक्री,अस्त)~ वृश्चिक
♏बृहस्पति⬇️(अस्त)~वृश्चिक
♎शुक्र ~ तुला
♐शनि ~धनु
♋राहु ~ कर्क
♒केतु ~ मकर
🍥करण~वणिज ~12:54.🕸️विष्टि  ~24:05+.
👹राहुकाल~13:26 - 14:44.
🥇अभिजीत मुहुर्त~11:46 - 12:28.
🔆गंडमूल ~ 
28-11-18▶️ 08:11 से, 30-11-18▶️05:23 .
🚫पंचक ~ 
13-12-18▶️06:11 से 18-12-18▶️04:17 तक
☢️होमहुति~ चंद्र
🔥अग्निवास~ पृथ्वी 12:54.
🌀दिशा शूल ~ दक्षिण
🚲यात्रा ~
*गुरुवार*
दही या उससे बने पदार्थ या मिठाई खाकर या राई चबाकर यात्रा  करने से अनुकूलता आती है।

🏵22 नवंबर- सत्य नारायण व्रत

🏵23 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा ,गुरु पूर्णिमा
आचार्य मुकेश
Astro Nakshatra 27

Tuesday, 20 November 2018

💢आज का हिन्दू-पँचांग💢21 - 11 - 2018।




🎫💢आज का हिन्दू-पँचांग💢21 - 11 - 2018
🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧🚧
🌞↗️सूर्योदय~06:52.
🌞↘️सूर्यास्त~17:22.
🌝↗️चन्द्रोदय~ 16:33.     
🌝↘️चन्द्रास्त~ 29:33+.

🌀दिन~ बुधवार
🌀विक्रम सम्वत्~  2075(विरोधाकृत) 
🌀शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🌀द्रिक अयन~दक्षिणायण
🌀द्रिक ऋतु~शरद

‼मास~कार्तिक
⚪पक्ष~शुक्ल पक्ष 
🌀तिथि ~  त्रयोदशी  14:07. 
♈चंद्रराशि~मेष
🌙चंद्र नक्षत्र ~ अश्वनी 18:32.
💢योग ~ व्यतिपात 15:43.
♏सूर्य ~ वृश्चिक
☯️सूर्य नक्षत्र~ अनुराधा
♐मंगल ~ कुम्भ
♏बुध(वक्री)↩️~ वृश्चिक
♏बृहस्पति(अस्त)⬇️~ वृश्चिक
♎शुक्र ~ तुला
♐शनि ~धनु
♋राहु ~ कर्क
♒केतु ~ मकर
🚥करण~तैतिल ~14:07.गरज  ~25:35+.
🚦गुलिक-काल~ 10:48 से 12:07.
👹राहुकाल~ 12:07 - 13:25.
🤡अभिजीत मुहुर्त~❌
☠️गंडमूल ~ 
19-11-18 ➡️ 05:57 से, 
21-11-18 ➡️  06:33 .
☸️पंचक ~ 
13-12-18➡️ 06:11 से 
18-12-18 ➡️04:17 तक
⚛️होमहुति~ शनि 12:32.
🔥अग्निवास~   पाताल14:07.
⚙️दिशा शूल ~ उत्तर
🚗यात्रा ~
*बुधवार*
तिल या उससे निर्मित पदार्थ या राई डाले हुए पदार्थ का सेवन करें।

🏵22 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी 
🏵23 नवंबर- कार्तिक पुर्णिमा

     *बैकुंठ चतुर्दशी*
🏵कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है।
🏵शास्त्रों के अऩुसार इस दिन व्रत-उपवास किया जाता है और नदी, सरोवर या तालाब के किनारे 14 दीपक जलाए जाते हैं।
🏵कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है, यह माह विष्णु जी को बेहद प्रिय होता है।
🏵नदी किनारे दीपक जलाने के पीछे एक पौराणिक महत्व है, जिसके चलते यह परंपरा निभाई जा रही है।
🏵एक बार भगवान श्री विष्णु काशी में भगवान शिव का पूजन करने पहुंचे।
वहां मणिकर्णिका घाट पर स्नान कर श्री विष्णु ने 1,000 स्वर्ण कमल पुष्पों से भगवान विश्वनाथ के पूजन का संकल्प किया। लेकिन जब वे पूजन करने लगे तो महादेव ने उनकी भक्ति की परीक्षा लेने के लिए एक कमल पुष्प कम कर दिया। अचानक एक कमलपुष्प कम देखकर विष्णु जी ने यह सोचा कि मेरी आंखें भी तो कमल जैसी ही हैं और उन्हें चढ़ाने को प्रस्तुत हुए। तब महादेव प्रकट हुए और बोले, हे हरि! तुम्हारे समान संसार में दूसरा कोई मेरा भक्त नहीं है। आज से कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की यह चतुर्दशी अब 'बैकुंठ चतुर्दशी' कहलाएगी। इस दिन जो मनुष्य भक्तिपूर्वक पहले आपका पूजन करेगा, वह बैकुंठ को प्राप्त होगा।

🏵पुराणों के अऩुसार जो मनुष्य इस दिन 1,000 कमल पुष्पों से भगवान विष्णु के बाद भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, वे सभी बंधनों से मुक्त होकर बैकुंठ धाम को प्राप्त होते हैं।
🏵पुरुषार्थ चिंतामणि में वर्णित जानकारी के अनुसार इसी दिन शिवजी ने श्रीहरि विष्णु को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था।
आचार्य मुकेश

Saturday, 17 November 2018

आज का पञ्चाङ्ग। 18 नवंबर 2018। कार्तिक दशमी । अचार्य मुकेश।


🍁दिन~ रविवार
🍁विक्रम सम्वत्~ 2075(विरोधाकृत) 
🍁शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🍁द्रिक अयन~  ↪️दक्षिणायण
☯️द्रिक ऋतु~शरद
🌅सूर्योदय~06:50.
🌇सूर्यास्त~17:22.
🌗चन्द्रोदय~ 14:37.     
🌜चन्द्रास्त~ 26:40+.
🌱🌿मास~कार्तिक
⚪पक्ष~शुक्ल पक्ष 
❇️तिथि ~  दशमी  13:34. 
🌜चंद्रराशि~कुम्भ♓ 10:04
🌠चंद्र नक्षत्र ~   पूर्वाभाद्रपद 16:32.
🌝योग ~हर्षण 19:03.
🌞सूर्य ~ वृश्चिक♏
✴️सूर्य नक्षत्र~ विशाखा
✴️मंगल ~ कुम्भ♐ 
✴️बुध(वक्री)~ वृश्चिक♏
✴️बृहस्पति⬇️(अस्त)~ वृश्चिक♏
✴️शुक्र ~ तुला♎
✴️शनि ~धनु♐
✴️राहु ~ कर्क♋
✴️केतु ~ मकर♒
🗾करण~
     गरज ~13:34.
     वणिज~26:07+.
👹राहुकाल~16:03 - 17:22.
🌻अभिजीत मुहुर्त~11:45 - 12:27
👺गंडमूल ~ 
19-11-18 # 05:57 से, 21-11-18 #  06:33
☠️पंचक ~ 
15-11-18 ⚡  22:17 से 20-11-18 ⚡18:34 
💧होमहुति~ शनि।
🔥अग्निवास~  पृथ्वी 13:34.
🛑दिशा शूल ~ पश्चिम⚓
🚗यात्रा ~
*रविवार*
यात्रा प्रारंभ करते समय शक्कर अथवा उससे बने पदार्थ खाकर या घी अथवा उससे बने पदार्थ सेवन कर यात्रा करें तो सफलता मिलती है। यदि घी-शक्कर दोनों से संयुक्त व्यंजन का सेवन किया जाए तो सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है।

🔘19 नवंबर- देवउठनी ग्यारस 
🔘22 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी 
🔘23 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा

                *देव उठनी एकादशी*

🔶कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी, देव उठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी नामों से जानते हैं।

 🔶ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने की निंद्रा के बाद

कार्तिक मास की एकादशी के दिन जागते हैं।  
🔶इनके जागने के बाद से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। 

🔶देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम से किया जाता है। 

🔶अगर किसी व्यक्ति को कन्या नहीं है और वह जीवन में कन्या दान का सुख प्राप्त करना चाहता है तो वह तुलसी विवाह कर प्राप्त कर सकता है।

🔶जिनका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं है वह लोग सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए तुलसी विवाह करते हैं।

🔶युवा जो प्रेम में हैं लेकिन विवाह नहीं हो पा रहा है उन युवाओं को तुलसी विवाह करवाना चाहिए।

🔶तुलसी विवाह करवाने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं।

🔶तुलसी पूजा करवाने से घर में संपन्नता आती है तथा संतान योग्य होती है।

आचार्य मुकेश

Friday, 16 November 2018

आज का पंचांग। 17 नवम्बर 2018। अक्षय नवमी। आँवला नवमी। आचार्य मुकेश।


🌀दिन~ शनिवार।

🌀विक्रम सम्वत्~2075(विरोधाकृत) 

🌀शकसम्वत्~1940 (विलंबी)

🌀द्रिक अयन~दक्षिणायण

🌊द्रिक ऋतु~शरद।

☀️सूर्योदय~06:49

☀️सूर्यास्त~17:23.

🌚चन्द्रोदय~ 14:03. 

🌙चन्द्रास्त~ 25:46+.

⛅मास~कार्तिक

🌀पक्ष~शुक्ल पक्ष 

🙏तिथि ~ 🌿नवमी 11:54. 

🌙चंद्रराशि~ कुम्भ♓

❇️चंद्र नक्षत्र ~ शतभिषा 14:27.

🏵योग ~व्याघात 19:01.

🏵सूर्य ~ वृश्चिक

🏵सूर्य नक्षत्र~ विशाखा

🏵मंगल ~ कुम्भ♐

🏵बुध(वक्री)~ वृश्चिक♏

🏵बृहस्पति(अस्त)~↘️वृश्चि.♏

🏵शुक्र ~ तुला♎

🏵शनि ~धनु♐

🏵राहु ~ कर्क♋

🏵केतु ~ मकर♒

🏵करण~कौलव ~11:54.,तैतिल~ 24:49+.

👹राहुकाल~09:28 - 10:47.

🏵अभिजीत मुहुर्त~11:45 - 12:27

🏵गंडमूल ~ 

19-11-18 # 05:57 से, 21-11-18 # 06:33 .
28-11-18 # 08:11 से, 30-11-18 # 05:23 .

🏵पंचक ~ 

15-11-18 # 22:17 से 20-11-18 # 18:34 तक
13-12-18 # 06:11 से 18-12-18 # 04:17 तक

🏵होमहुति~ शुक्र 14:27.

🔥अग्निवास~ आकाश 11:54.

💧दिशा शूल ~ पूर्व

🚖यात्रा ~

*शनिवार*

तिल या उससे बने पदार्थ, खिचड़ी या उड़द से तैयार पदार्थ खाकर यात्रा करने से अनुकूलता आती है।

🏵17 नवंबर- आंवला नवमी 

🏵19 नवंबर- देवउठनी एकादशी

🏵22 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी 

🏵23 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा

🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵

*आंवला नवमी व्रत-कथा*

🏵आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा और इसके नीचे भोजन करने की परंपरा की शुरुआत करने वाली माता लक्ष्मी को माना जाता है। 

🏵इस संदर्भ में एक कथा है कि एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आयीं। रास्ते में उन्हें भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया कि एक साथ विष्णु एवं शिव की पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल का गुण एक साथ आंवले के पेड़ में ही पाया जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती है और बेल पत्र भगवान शिव को।

🏵आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिन्ह मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले की वृक्ष की पूजा की। पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। 


🏵लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन करवाया। इसके बाद स्वयं भोजन किया। 

🏵जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि थी। इसी समय से यह परंपरा चली आ रही है।

🏵आंवला नवमी के दिन महिलाएं सुबह स्नानकर अपने आस-पास स्थित किसी आंवले के पेड़ के पास जाकर उस जगह पर साफ-सफाई करें। 

🏵इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में खड़े होकर जल और दूध अर्पित करें। 

🏵इसके बाद पूजा आदि करने के बाद पेड़ के चारों तरफ सूत लपेटकर परिक्रमा करें। 

🏵अंत में आंवले की आरती उतारकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।


अक्षय - नवमी 2018 / आंवला - नवमी | 17 November 2018 | क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि ? Acharya Mukesh.


आंवला नवमी या कहें अक्षय नवमी. इस दिन की महिमा का वर्णन पुराणों और शास्त्रों में भी किया गया है. कहा जाता है कि आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा से कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अक्षय नवमी का संबंध श्रीहरि विष्णु और भगवान कृष्ण से भी है.

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, अक्षत नवमी के दिन आंवले की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु, शिव और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं.कार्तिक का अमर फल आंवला है. आंवले का फल पौराणिक दृष्टिकोण से रत्नों के सामान मूल्यवान माना जाता है. कहते है कि शंकराचार्य ने इसी फल को स्वर्ण में परिवर्तित कर दिया था. इस फल का प्रयोग कार्तिक मास से आरम्भ करना अनुकूल माना जाता है. इस फल के सटीक प्रयोग से आयु, सौन्दर्य और अच्छे स्वस्थ्य की प्राप्ति होती है. 

पद्म पुराण के अनुसार के अनुसार इस दिन द्वापर युग का आरंभ हुआ था। इस दिन विशेषकर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है, इसलिए इसे आंवला नवमी भी कहा जाता हैं। माना जाता है कि आंवले के वृक्ष पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। 



कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी या आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है. अक्षय नवमी इस बार 17 नवंबर, शनिवार को पड़ रही है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु वास आंवले में होता है. इस दिन लोग आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं और उसके नीचे बैठकर खाना खाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शरीर निरोग बनता है. 

माना जाता है कि अक्षय नवमी पर मां लक्ष्मी ने पृथ्वी लोक में भगवान विष्णु एवं शिव जी की पूजा आंवले के रूप में की थी और इसी पेड़ के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया था. यह भी कहा जाता है कि आंवले के पेड़ के नीचे श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा की जाती है. यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने कंस वध से पहले तीन वनों की परिक्रमा की थी. इस वजह से अक्षय नवमी पर लाखों भक्त मथुरा-वृदांवन की परिक्रमा भी करते हैं. 


नवमी तिथि पर महिलाएं शुभ मुहूर्त में आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेट कर परिवार के सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेती हैं. ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं. अक्षय नवमी की पूजा की संतान प्राप्ति एवं सुख, समृद्धि एवं कई जन्मों तक पुण्य क्षय न होने की कामना से किया जाता है.


शुभ मुहूर्त

अक्षय नवमी पूजा -
 17 नवंबर सुबह 6.45 बजे से दोपहर 11.54 बजे तक 
यानि लगभग 5 घंटे 8 तक रहेगा.


अक्षय नवमी पूजा विधि (Akshya Navami Vrat Vidhi in Hindi)

अक्षय नवमी को प्रातः स्नान कर पूरे विधि-विधान के साथ संभवतः आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। खुले में जाकर वृक्ष के नीचे बैठकर इन मंत्रों का जाप करते हुए दूध चढ़ाना चाहिए:

पिता पितामहाश्चान्ये अपुत्रा ये च गोत्रिण:।
ते पिबन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।

आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षिपितृमानवा:।
ते पिवन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।

आंवले के पेड़ के 108 चक्कर लगाते हुए लाल सूत्र बांधना चाहिए। धूप, दीप,फूल,गंध आदि से वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के अंत में वृक्ष के नीचे कुछ ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। शक्ति अनुसार ब्राह्मणों को धन, वस्त्र, स्वर्ण, भूमि, फल, अनाज आदि दान करना चाहिए।



अक्षय नवमी व्रत फल (Benefits of Akshya Navami Vrat in Hindi)

मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन उपासना करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते है तथा उसे पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इस व्रत के पुण्य से सुख-शान्ति, सद्भाव और वंश वृद्धि का फल प्राप्त होता है। 


आंवला नवमी व्रत कथा

काशी नगर में एक निःसंतान धर्मात्मा वैश्य रहता था। एक दिन वैश्य की पत्नी से एक पड़ोसन बोली यदि तुम किसी पराए लड़के की बलि भैरव के नाम से चढ़ा दो तो तुम्हें पुत्र प्राप्त होगा। यह बात जब वैश्य को पता चली तो उसने अस्वीकार कर दिया। परंतु उसकी पत्नी मौके की तलाश में लगी रही। एक दिन एक कन्या को उसने कुएं में गिराकर भैरो देवता के नाम पर बलि दे दी, इस हत्या का परिणाम विपरीत हुआ। लाभ की जगह उसके पूरे बदन में कोढ़ हो गया तथा लड़की की प्रेतात्मा उसे सताने लगी। वैश्य के पूछने पर उसकी पत्नी ने सारी बात बता दी।

इस पर वैश्य कहने लगा गौवध, ब्राह्यण वध तथा बाल वध करने वाले के लिए इस संसार में कहीं जगह नहीं है। इसलिए तू गंगा तट पर जाकर भगवान का भजन कर तथा गंगा में स्नान कर तभी तू इस कष्ट से छुटकारा पा सकती है। वैश्य की पत्नी पश्चाताप करने लगी और रोग मुक्त होने के लिए मां गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला के वृक्ष की पूजा कर आंवले का सेवन करने की सलाह दी थी। जिस पर महिला ने गंगा माता के बताए अनुसार इस तिथि को आंवला वृक्ष का पूजन कर आंवला ग्रहण किया था और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे संतान की प्राप्ति हुई। तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।






Acharya Mukesh. Astro Nakshatra 27.



Thursday, 15 November 2018

आज का पंचांग । 16 नवंबर 2018 ।

🏵दिन~ शुक्रवार
🏵विक्रम सम्वत्~ 2075(विरोधाकृत) 
🏵शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🏵द्रिक अयन-   दक्षिणायण
🏵द्रिक ऋतु~शरद
🏵सूर्योदय~06:48.
🏵सूर्यास्त~17:23.
🏵चन्द्रोदय~ 13:28.     
🏵चन्द्रास्त~ 24:53+.
🏵मास~कार्तिक।
🏵पक्ष~शुक्ल पक्ष 
🏵तिथि ~ अष्टमी 09:40. 
🏵चंद्रराशि~ कुम्भ।
🏵चंद्र नक्षत्र -  धनिष्ठा 11:47.
🏵योग -  ध्रुव 18:31.
🏵सूर्य ~ तुला 18:47.
🏵सूर्य नक्षत्र~ विशाखा
🏵मंगल ~ कुम्भ
🏵बुध ~ वृश्चिक
🏵बृहस्पति(अस्त)~   वृश्चिक
🏵शुक्र ~ तुला
🏵शनि ~धनु
🏵राहु ~ कर्क
🏵केतु ~ मकर
🏵करण~
     बव ~09:40.
     बालव~   22:51.
🏵राहुकाल~
      10:46 - 12:06.
🏵अभिजीत मुहुर्त~
      11:45 - 12:27
🏵गंडमूल ~ 
19-11-18 # 05:57 से, 21-11-18 # 06:33 .

28-11-18 # 08:11 से, 30-11-18 #  05:23 .
🏵पंचक ~ 
15-11-18 # 22:17 से 20-11-18 # 18:34 तक

13-12-18 # 06:11 से 18-12-18 # 04:17 तक
🏵होमहुति~ शुक्र।
🏵अग्निवास~ पृथ्वी।
🏵दिशा शूल ~ पश्चिम।
🏵यात्रा ~
*शुक्रवार*
दही या उससे बने पदार्थ का सेवन करके यात्रा करने से अनुकूलता आती है।

🏵15 नवंबर- गोपाष्टमी।
🏵17 नवंबर- आंवला    नवमी।
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵

     *आँवला नवमी*
🏵कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। 
🏵इस साल यह 17 नवंबर 2018 को मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर संतान प्राप्ति और उनकी सलामती के लिए पूजा करती हैं। 
🏵इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी चलन है।
🏵शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान, पूजा, भक्ति, सेवा आदि किया जाता है उनका पुण्य कई-कई जन्म तक प्राप्त होता है।
🏵पुराणों के अनुसार,
जब पूरी पृथ्वी जलमग्न थी और इस पर जिंदगी नहीं थी, तब ब्रम्हा जी कमल पुष्प में बैठकर निराकार परब्रम्हा की तपस्या कर रहे थे। इस समय ब्रम्हा जी की आंखों से ईश-प्रेम के अनुराग के आंसू टपकने लगे थे। ब्रम्हा जी के इन्हीं आंसूओं से आंवला का पेड़ उत्पन्न हुआ, जिससे इस चमत्कारी औषधीय फल की प्राप्ति हुई।
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
       *राशिफल*
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते  आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।  ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं  कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
 कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें।

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा।  कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं। अपने प्रिय की ख़ामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची
वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है।
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵

Sunday, 11 November 2018

Facebook page new post temporarily not available for sometimes


Due to some privacy matter and suspicious activity on my page Astro Nakshatra 27 page new post not visible to my followers.

This problem is temporary and you can see our new post very soon.

              Aacharya Mukesh

आज का पंचांग ।12.11.2018। आचार्य मुकेश


🏵दिन~ सोमवार।
🏵विक्रम सम्वत्~2075(विरोधाकृत) 
🏵शकसम्वत्~1940 (विलंबी)
🏵द्रिक अयन~दक्षिणायण।
🏵द्रिक ऋतु~शरद।
🏵सूर्योदय~06:45.
🏵सूर्यास्त~17:25.
🏵चन्द्रोदय~ 10:40.     
🏵चन्द्रास्त~ 21:23.
🏵मास~कार्तिक।
🏵पक्ष~शुक्ल पक्ष ।
🏵तिथि ~ पंचमी 25:51+.
🏵चंद्रराशि~ धनु।
🏵चंद्र नक्षत्र ~   पूर्वाषाढ़ा 26:39+.
🏵योग ~धृति   15:00.
🏵सूर्य ~ तुला।
🏵सूर्य नक्षत्र~ विशाखा।
🏵मंगल ~ कुम्भ। 
🏵बुध ~ वृश्चिक।
🏵बृहस्पति(अस्त)~वृश्चिक।
🏵शुक्र (वक्री)~ तुला।
🏵शनि ~धनु।
🏵राहु ~ कर्क।
🏵केतु ~ मकर।
🏵करण~
     बव~12:44.
     बालव ~ 25:51.
🚫राहुकाल~08:05 - 09:25.
🏵अभिजीत मुहुर्त~
      11:44 - 12:26.
🏵गंडमूल ~ 
09-11-18 # 08:36 से ,   12-11-18 # 00:04 .


19-11-18 # 05:57 से, 21-11-18 # 06:33 .



28-11-18 # 08:11 से, 30-11-18 #  05:23 .

🏵पंचक ~ 
15-11-18 # 22:17 से 20-11-18 # 18:34 तक


13-12-18 # 06:11 से 18-12-18 # 04:17 तक

🏵होमहुति~ बुध।
🏵अग्निवास~ 
      पृथ्वी 25:51+.
🏵दिशा शूल ~ पूर्व।
🏵यात्रा ~
*सोमवार*
दुग्ध या उससे बने पदार्थ या खीर खाकर अथवा दर्पण में देखकर, मस्तक पर तिलक कर यात्रा करें। दोनों उपाय कर यात्रा करें तो शुभ संभावना में बहुत वृद्धि होती है। पान खाकर निकलें या फिर किसी पौधे में पानी डालकर निकलें तो यात्रा चार गुना अधिक शुभ होती है। 


*नवंबर माह के शुभ मुहूर्त* ~

🏵गुरु पुष्य योग : इस माह में नहीं है।

🏵रवि पुष्य योग : इस माह में नहीं है।

🏵अमृत सिद्धि योग:


20-11-18 (मंगलवार)~ 18:34 -  30:48.



24-11-18 (शनिवार) ~ 06:50:29 15:10:41


🏵सर्वार्थ सिद्धि योग: 


11-11-18 (रविवार) 06:40 -  24:02.



18-11-18 (रविवार)~ 16:31 -  30:46.



20-11-18 (मंगलवार) 18:34 -  30:48.



24-11-18 (शनिवार) 06:50 - 15:10.

♈♉♊♋♌♍♎♏♐♒♓⛎
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।


वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।


मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। कुछ घरेलू दिक़्क़तों का बुरा असर घर की शांति और परिवार की सेहत पर हो सकता है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा।


कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। ज़िद्दी बर्ताव न करें- इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।


सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।


कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी। आज वह दिन है जब आप पूरी तरह से आराम करना चाहते हैं, लेकिन लगता है कि आपके परिजनों की कुछ और ही योजना है।


तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थ मिलेगा।


वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।


धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।


मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।


कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।


मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵